फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crooks entered the house ran on employment

जगार होने पर घर में घुसे बदमाश भागे

Thu, 25 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

सहपऊ। मोहल्ला होलीगेट निवासी राज कुमार पुत्र भगवान सिंह दिवाकर(जनता इन्टर कालेज के समीप) के मकान में आधी रात के वक्त छत के रास्ते कुछ बदमाश घुस आए। घर में मौजूद उसकी पत्नी सोमवती को हथियार के बल पर पर बंधक बना लिया। घर की चाबी मांगने लगे। बदमाशों ने उसके मुँह में कपड़ा ठूस दिया जिससे वह चींख न सके। जब चाभी देने से माना किया तो उसके छह वर्षीय पुत्र के मुँह में कपड़ा ठूसकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने दूसरे कमरे की ओर इशारा किया कि चाबी उसमें रखी है। दूसरे कमरे में उसके श्वसुर भगवान सिंह की आंख खुल गई। हल्ला मचाने पर बदमाश बच्चे को लेकर भाग गए। श्वसुर और पास के लोगों ने महिला को बंधन मुक्त किया और मुँह में ठुसा हुआ कपड़ा निकाला। उसके बाद पता चला कि भागते समय बदमाश बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। बाद में पुलिस और पड़ोसियों के खोजने पर ऊपर की एक छोटी सी कोठरी में बालक गठरी में बँधा हुआ मिल गया। पुलिस ने बदमाशों की काफी खोजबीन की लेकिन तब तक वह काफी दूर जा चुके थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed