फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crook was finally picked up by the police six , four bikes recovered

पुलिस ने छह बदमाश दबोचे, चार बाइक बरामद

Tue, 19 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

सादाबाद। लूट की लगातार कई वारदातों का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस ने छह बदमाशों को दबोचा है। ग्राम मई स्थित कब्रिस्तान के पास हुई एक मुठभेड़ में पुलिस को यह सफलता मिली है। बदमाशों के पास से चार बाइक, छह तमंचे और दस कारतूस बरामद किए हैं।  

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक एस चिनप्पा ने बताया कि थाना पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मई के समीप कब्रिस्तान के पास बदमाश नगला छत्ती निवासी एक चांदी व्यापारी से 10 किलो चांदी लूट की योजना बना रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी महेश यादव, एसएसआई बाबूराम शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस बल पर तमंचो से फायर कर दिए। लेकिन पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम वीरेन्द्र कुमार उर्फ बीपी पुत्र नौरंगीलाल निवासी नई बस्ती सादाबाद, सोनू पुत्र भंवर सिंह निवासी कूपागली सादाबाद, कनुआ उर्फ टाईगर उर्फ सुधीर पुत्र जानकीप्रसाद निवासी मौहल्ला मंदिरवाला सादाबाद, पप्पू उर्फ जुबेर उर्फ समीर पुत्र चुन्नी कुरैशी निवासी मौहल्ला व्यापारियान सादाबाद, अन्ना उर्फ एहसान पुत्र भूरा फकीर निवासी मौहल्ला शांतीवाली गली सादाबाद, काले उर्फ जाकिर कुरैशी पुत्र शाकिर कुरैशी निवासी रत्तीगढी विसाबर बताये। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 हजार रूपए की नकदी भी बरामद की है। 

एसपी ने बताया कि यह लुटेरे अर्न्तराज्यीय लुटेरे गैंग के सदस्य है तथा इन लोगों ने एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस आदि में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस टीम को पांच हजार रूपए के इनाम देने की भी घोषणा की गई है।  

----------------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed