फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Breaking the lock, millions of batteries, inverted theft

ताला तोड़कर लाखों के बैटरी, इनवर्टर चोरी

Thu, 14 Dec 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 14 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
 Breaking the lock, millions of batteries, inverted theft
चोरी - फोटो : Amar Ujala
घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने बुधवार रात को अलीगढ़ रोड पर अक्रूर मार्केट के सामने एक बैटरी की दुकान में सेंध लगा दी। चोर दुकान में रखे ढाई लाख रुपये कीमत के बैटरी और इनवर्टर चोरी कर ले गए। चंद रोज पहले ही इस दुकान के पड़ोस में चोरी हुई थी। 
विज्ञापन


सर्द रातों में चोर तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। चोरी की बढ़ती वारदातों से पुलिस की रात में गश्त पर सवाल खड़ा हो रहा है। बाइक चोरी की वारदातों को रोकने में नाकाम पुलिस रात में दुकानों में हो रही चोरियों को भी नहीं रोक पा रही है। अलीगढ़ रोड पर अक्रूर इंटर कॉलेज की मार्केट में बैटरी और इनवर्टर विक्रेताओं की दुकानें हैं। मार्केट के सामने भी सड़क पार कर बैटरी विक्रेताओं की कई दुकानें हैं। इन्हीं दुकानों में से एक दुकान किंदौली निवासी शकील की है।
विज्ञापन


बुधवार रात चोरों ने दुकान के शटर के ताले चटकाए। चोर अंदर रखी ढाई लाख रुपये कीमत की बैटरी और इनवर्टर चोरी कर ले गए। सुबह शकील को चोरी के बारे में पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच-पड़ताल की है। अक्रूर मार्केट तालाब चौराहे और कोतवाली हाथरस गेट के बीच है। थाने से इस मार्केट की दूरी ज्यादा नहीं है और रातभर चलने वाले इस रास्ते पर चोरी की वारदातें चौंकाती हैं। चंद रोज पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है। मार्केट के बैटरी विक्रेताओं का कहना है कि वह जल्द चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed