{"_id":"576c2e214f1c1bd632b481bc","slug":"bikers-looted-tha-chain-of-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने मंदिर जा रही श्रद्धालु से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने मंदिर जा रही श्रद्धालु से चेन लूटी
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
police investigate about loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। किला स्थित दाऊजी मंदिर पर सुबह दर्शन को जा रही मनीषा वार्ष्णेय पत्नी सौरभ वार्ष्णेय निवासी बहजोई की सोने की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। दो दिन पहले भी बाइक सवार बदमाश मंदिर से कुछ दूरी पर एक श्रद्धालु की चेन छीन चुके हैं।
मनीषा का मायका चूड़ी वाली गली में है। उनके पिता गोपाल वार्ष्णेय दाऊजी मंदिर पर अभिषेक करा रहे थे। गुरुवार सुबह वह परिजनाें के साथ दर्शन के जनाना बाजार वाले रास्ते से मंदिर जा रही थीं। सामने से आ रहे बाइक सवारों ने मनीषा के गले की चेन पर झपट्टा मारा और भाग निकले। चेन करीब डे़ढ तोले सोने की थी।
बता दें कि चंद रोज पहले ही सीमा शर्मा पत्नी अरुण शर्मा निवासी चौपहिया वाला नौहरा चामड़ गेट की सोने की चेन भी इन्हीं बाइक सवारों ने लूट ली थी। वह भी चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर के पास लौट रही थीं। तभी उनके घर के बाहर से बाइक सवार उनकी सोने की चेन तोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सीमा के पति अरुण ने पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। मनीषा के मुताबिक यह वही लोग हैं, जिन्होंने उनके साथ लूट की है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ ही दिनों में पुलिस इन बाइकर्स को दबोच लेगी।