फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एक दर्जन शातिरों को किया जिला बदर

एक दर्जन शातिरों को किया जिला बदर

Wed, 03 Apr 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
एक दर्जन शातिरों को किया जिला बदर
घनश्याम सिंह, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने काफी तैयारी की है। इसके तहत जनपद के शातिर बदमाशों और उद्रवी व्यक्तियों पर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, जिसमें एक दर्जन बदमाशों को जिला बदर किया गया है।

हर दिन पुलिस प्रशासन द्वारा शातिर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत जिला बदर, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट में खुरापाती व्यक्तियों को पाबंद किया जा रहा है, ताकि ऐसे लोग चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हरकत नहीं करें।
विज्ञापन


जनपद की सीमाओं पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है, जिसमें सीमा पार कर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध तत्वों की तलाशी भी हो रही है। तभी तो शातिरों से शराब, रुपये, अवैध शस्त्र आदि पुलिस द्वारा पिछले दिनों बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने चुनाव के चलते अब तक एक दर्जन शातिर तत्वों को जिला बदर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


58 लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत (कोतवाली सदर में 16, हाथरस जंक्शन में 10, हसायन में छह, हाथरस गेट में सात, सहपऊ में छह और बाकी के थानों में एक-एक, दो-दो हैं) की कार्रवाई की गई है। मारपीट के मामलों में अब तक 1,200 से अधिक के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई हो चुकी है।

148 हिस्ट्रीशीटर लापता
जिले में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या 759 हैं, जिनमें से जनपद में अब 543 हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनकी पुलिस निगरानी कर रही है। 68 हिस्ट्रीशीटर जेल में बंद बताए जा रहे हैं। इनके अलावा 148 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं, जो लापता हैं। ऐेसे हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस तलाश कर रही है। इनके अलावा 10 हिस्ट्रीशीटर ऐेसे हैं, जो अब वृद्ध हो चुके हैं।


लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराए जाने के लिए शातिर किस्म के अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत एक दर्जन पर जिला बदर की कार्रवाई सहित गुंडा एक्ट और गैंगस्टर आदि की कार्रवाई की जा रही है, ताकि ऐसे लोग चुनाव में व्यवधान पैदा नहीं कर सकें। जो हिस्ट्रीशीटर मिल नहीं रहे हैं, उनके बारे में भी पता चल रहा है। ऐसे शातिरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
-सिद्धार्थ शंकर मीणा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed