फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की कैद की सुनाई सजा

विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की कैद की सुनाई सजा

Thu, 29 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की कैद की सुनाई सजा
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट संख्या प्रथम ने एक विवाहिता से दुष्कर्म के एक दोषी को दस साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ की विवाहिता के परिजनोें से मारपीट करने के मामले में तीन अन्य दोषियों को दो-दो साल की कैद की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता जब 23 दिसंबर 2015 को चारा लेने के लिए गई थी तो एक युवक छविराम ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस विवाहिता ने इस मामले की शिकायत अपने परिजनों को बताई तो दुष्कर्म करने वाले छविराम के पिता हरनारायण के अलावा उमेशचंद्र और एमपी ने गाली-गलौज करते हुए विवाहिता के पति व जेठ के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़िता व अन्य लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मामले की रिपोर्ट थाना हाथरस जंक्शन में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना अधिकारी ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट संख्या प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय के यहां हुई। न्यायालय ने धारा दुष्कर्म के आरोपी छविराम को दस साल कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कोर्ट ने मारपीट और गाली-गलौज के आरोपियों हरिनारायण, उमेशचंद्र व एमपी को दो-दो साल की कैद की सजा सुनाई है। सभी को अर्थदंड भी देना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी केशवदेव माहौर व पूर्व एडीजीसी एसएस चौहान ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed