फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अनाज घोटालें में तीन पर होगी कार्रवाई-Cordination

अनाज घोटालें में तीन पर होगी कार्रवाई-Cordination

Sun, 26 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अनाज घोटालें में तीन पर होगी कार्रवाई-Cordination
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिले में राशन के खाद्यान्न की कालाबाजारी की जड़ें खोजने में विभाग के अधिकारी कामयाब हो गए है। यहां पूर्ति अधिकारी द्वारा बनाई गई तीनों जांच टीमों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अनाज घोटाले की जड़ें सादाबाद क्षेत्र से जुड़ी हैं। यहां के दो कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है। वहीं, एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की ओर से इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अभी फिलहाल अधिकारियों ने कोटेदारों के नामों को गुप्त रखा है। इसके पीछे कम्प्यूटर ऑपरेटर राकेश प्रबल को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

लखनऊ स्तर से इस जिले को भी कालाबाजारी के लिए जांच के घेरे में ले लिया गया था। यहां पांच आधार कार्डों के नंबर पर 1065 राशन कार्ड चल रहे थे। यह मामला सुर्खियों में आते ही स्थानीय स्तर पर विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई थी। पूर्ति अधिकारी ने इस मामले में तीन जांच कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी थी। प्रथम दृष्टया जांच में सादाबाद क्षेत्र के दो कोटेदारों के नाम निकलकर सामने आए है।
विज्ञापन


कोटेदारों में इस कार्रवाई हडकंप मचा हुआ है। हालांकि इन आधार नंबरों का डाटा विभाग के कार्यालय में बैठकर ही फीड़ किया गया था। यह डाटा कम्प्यूटर ऑपरेटर राकेश प्रबल ने ही फीड़ किया था। यह ऑपरेटर शासन से नामित संस्था केडीएस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा ही विभाग में आधार फीडिंग़ के लिए तैनात किया गया था। अभी जांच अधिकारी अन्य कोटेदारों के रिकार्ड को खंगालने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जांच अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट विभाग को दे दी है। इस मामले में कोटेदारों के नाम निकल कर सामने आ रहे है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सुरेंद्र यादव, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed