फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर युवक को पीटा

छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर युवक को पीटा

Thu, 21 Feb 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर युवक को पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। कस्बा मुरसान में एक छात्रा के साथ युवक को छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। उसे लोगों ने पीट दिया और मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई।

इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा मुरसान में कोचिंग के लिए आती है। वहां पर एक युवक भी आता है। आरोप है कि युवक छात्रा का काफी दिनों से पीछा कर रहा था। आरोपी किसी पीएसी के जवान का बेटा बताया जा रहा है। इस वजह से छात्रा ज्यादा विरोध नहीं कर पा रही थी, लेकिन बुधवार को छात्रा ने युवक का विरोध किया और उसे जमकर पीटा।
विज्ञापन


इसके बाद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली। यहां पर आरोपी ने पुलिस को अपने आपको पीएसी के जवान का बेटा होने का रौब भी दिखाया, लेकिन यहां पर लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। छात्रा का आरोप था कि आठ महीने से युवक परेशान कर रहा है। इसकी शिकायत युवती ने कई बार पुलिस चौकी पर भी की। वहीं आरोपी का कहना है कि छात्रा उसकी दोस्त थी, लेकिन अब उसका रिश्ता हो जाने पर ऐसा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed