फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   डीजल टैंक फटा, रिसा तेल, बचा हादसा।

डीजल टैंक फटा, रिसा तेल, बचा हादसा।

Mon, 28 Jan 2019 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
डीजल टैंक फटा, रिसा तेल, बचा हादसा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन


नगर के जीटी रोड पर सब्जी मंडी के पास रविवार की दोपहर को उस समय हादसा होते-होते बचा, जब एक ट्रॉला का डीजल टैंक फट गया और जीटी रोड पर तेजी से डीजल रिसने लगा। इस दौरान अफवाह फैल गई कि किसी ने फैले डीजल पर जलती बीड़ी डाल दी है, जिससे मौके पर आग लग गई है।

जानकारी के अनुसार दोपहर में ट्रॉला एटा की तरफ जा रहा था। सब्जी मंडी के पास अचानक ट्रॉला का टैंक फट गया, जिससे तेज गति से जीटी रोड पर डीजल बहने लगा। सड़क पर डीजल फैलते ही लोगों की भीड़ लग गई थी। लोग कैन लेकर तेल उसमें भरने लगे। तभी किसी ने शोर मचा दिया था कि बीड़ी गिरने से तेल में आग लग गई, जिससे भीड़ में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


जब लोगों ने देखा कि किसी ने मजाक किया है तब जान में जान आई। काफी देर तक ट्रॉला उस समय तक खड़ा रहा, जब तक लोगों ने उसमें भरा पूरा डीजल लोगों ने कैन में नहीं भर लिया। ट्रॉला चालक ने बताया कि तकनीकी कमी के कारण टैंक फटा था। टैंक में सैकड़ों लीटर डीजल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed