{"_id":"363b7095c2b71b1ef7cd58fa3a776651","slug":"chrismas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटा क्लॉज ने बांटी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटा क्लॉज ने बांटी खुशियां
hathras
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल में विभिन्न त्योहारों के आयोजनों के माध्यम से विविध धर्मों की सभ्यता और संस्कृति से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराता आया है। क्रिसमस के उपलक्ष्य में विशेष सभा आयोजित की गई।
विशेष सभा के अंतर्गत झेलम हाउस के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने सुविचार, सामान्य ज्ञान, रोचक तथ्य आदि के माध्यम से क्रिसमस से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त मधुर गायन व सेंटा क्लॉज की वेषभूषा में आकर्षक नृत्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका भावना भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में सदैव प्रसन्न रहने के साथ-साथ अपने अंदर की बुरी आदतों को खत्म कर अच्छाइयों को उभारने तथा सभी की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने की बात पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया।