{"_id":"691b92f76aa17d920d03faf2","slug":"chaos-erupts-in-chandaus-over-a-dispute-between-children-six-injured-hathras-news-c-111-1-sali1004-101290-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चंडौस में बच्चों के विवाद में बवाल, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चंडौस में बच्चों के विवाद में बवाल, छह घायल
विज्ञापन
कस्बा चंडौस में बच्चों के विवाद में दो समुदायों के लोगों के बीच रविवार की रात झगड़ा हो गया, जिसमें तलवार, फरसा और लाठी डंडे चले, जिसमें महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों की ओर 26 नामजदों और 70 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव सुदेशपुर में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है।
चंडौस कस्बे के योगेश शर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव सुदेशपुर के रिहान, नफीस, अयान, अफजाल, नवेद, हुसैन, शानेब, कैफ खान, रिहान, वसीम, हसन, लाला व चंडौस कस्बा निवासी नोसी, कैफ के अलावा 30 से 35 अज्ञात लोग उसके घर में लाठी-डण्डे, तलवार, फरसा, तमंचा लेकर आए और उसे हमला कर घायल कर दिया।
शोर-शराबा होने पर बचाने आए पड़ोसी कपिल शर्मा, लकी, मुन्नी देवी, सुधा देवी आदि लोगों को भी उन्होंने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने हमला करने ,बवाल और जान से मारने की धमकी देने आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वही दूसरे पक्ष के सुदेशपुर निवासी रिहान ने आरोप लगाया है कि रविवार को बरात से वापस आते समय नगला जाट व जरारा के बीच में ताजपुर निवासी अभिषेक व 10 से 15 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। आरोपियों के हाथों में पिस्टल, चाकू, हॉकी थी। मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। एक पक्ष से मारपीट व हमले के आरोपी एहसान, गुलफाम, नफीस, नावेद को गिरप्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों आरोपियो को जेल भेज दिया गया है।
बच्चों में खेलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें बाद में दोनों पक्षों के लोगों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में तनापूर्ण शांति है। पुलिस तैनात कर दी गई है। धनंजय सिंह सीओ गभाना