फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car full of devotees overturned

Hathras Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, पांच लोग घायल, वृद्धा की हालत गंभीर

Tue, 07 May 2024 09:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 May 2024 09:40 PM IST
सार

आगरा के रामबाग का एक परिवार एक गाड़ी से बुलंदशहर स्थित बेलौन वाली देवी के दर्शन करने गए थे। जब यह सभी लोग दर्शन कर आगरा लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला भुस के निकट इनकी गाड़ी एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार सभी लोगों में चीख-पुकार मच गई और सभी घायल हो गए।

विज्ञापन
Car full of devotees overturned
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला भुस के निकट 7 मई की दोपहर को बेलौन वाली देवी के दर्शन कर लौट रहे आगरा के श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक वृद्धा सहित पांच श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्धा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


आगरा के रामबाग निवासी एक ही परिवार की रामवती पत्नी महावीर प्रसाद, अशोक पुत्र महावीर प्रसाद, सरिता पत्नी अशोक, अखिल पुत्र अशोक व आकांक्षा पुत्री अशोक 7 मई की सुबह एक गाड़ी से बुलंदशहर स्थित बेलौन वाली देवी के दर्शन करने गए थे। जब यह सभी लोग दर्शन कर आगरा लौट रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला भुस के निकट इनकी गाड़ी एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


इससे गाड़ी में सवार सभी लोगों में चीख-पुकार मच गई और सभी घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को इलाज के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर अन्य परिजन व रिश्तेदार भी बागला जिला अस्पताल पहुंच गए। घायलों में शामिल रामवती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed