फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bull enters house, knocks down elderly woman and damages motorcycle.

Hathras News: सांड़ ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को पटका, बाइक तोड़ी

Mon, 06 Jul 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bull enters house, knocks down elderly woman and damages motorcycle.
कोतवाली सदर क्षेत्र के गली रामजीद्वारा में एक पालतू सांड़ ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। घर में मौजूद बुजुर्ग 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

पीड़ित प्रशांत मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी ने रविवार की सुबह अपने सांड़ को मारकर उनके घर की तरफ भगा दिया था। सांड़ ने घर में रखी बाइक और सामान भी तोड़ दिया और उनकी बुजुर्ग मां पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि पड़ोसी इलाके में अवैध रूप से करीब 30 गोवंश रखकर क्रूरता करता है। उन्होंने पुलिस में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल सतेंद्र राघव ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed