फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Building on the cemetery to prevent chaos, jammed

कब्रिस्तान पर निर्माण रोकने पर हंगामा, जाम

Fri, 07 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 07 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Building on the cemetery to prevent chaos, jammed
कब्रिस्तान पर निर्माण रोकने के विरोध में मार्ग अवरुद्ध कर बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
नगर के बस स्टेंड पर शुक्रवार दोपहर में ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान पर निर्माण रोकने के विरोध में मुस्लिम समाज में गुस्सा फैल गया। इससे मुस्लिम महिलाओं सहित काफी लोग आ गए और दो घंटे रोड जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम के जांच के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गयी। जाम के दौरान कस्बा चौकी पर तैनात दरोगा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बता दें कि ईदगाह रोड पर ईदगाह के सामने मुस्लिम समाज का पुराना कब्रिस्तान है।
विज्ञापन


कब्रिस्तान पर कई दिन से निर्माण कार्य चल रहा था। बताया गया कि गुरुवार को कोतवाली पुलिस कब्रिस्तान पर गई तथा निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। शुक्रवार की दोपहर में अफवाह फैली कि कब्रिस्तान के निर्माण के रोकने के लिए दूसरे पक्ष महिलाएं आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुसलिम समाज के सैकड़ों लोग तथा दर्जनों महिलाएं बस स्टेंड पर आ गए और सड़क पर अवरोध लगा कर जाम कर दिया। इस दौरान एसएसआई विपिन यादव पर आरोप लगाए तथा भीड़ ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दो घंटे तक लगे जाम के चलते एटा तथा अलीगढ़ रोड पर वाहनों की कतारें लग गयी।


सूचना पर एसडीएम केहरी सिंह तथा सीओ डीके बाल्यान, एसओ गंगा प्रसाद मौके पर पहुंच गए। यहां सपा नेता चेयरमैन पति इकराम कुरैशी ने अधिकारियों को बताया कि 20 वर्ष पूर्व किसी ने कब्रिस्तान का बैनामा कर दिया था उसी के आधार पर कुछ लोग कब्रिस्तान में जगह चाहते हैं खुद तो सामने आते नहीं महिलाओं को आगे कर देते हैं।

कोतवाली पुलिस उनका सहयोग कर रही है इसलिए लोगों में आक्रोश भड़का। सीओ और एसडीएम के जांच तथा जमीन की नाप करा कड़ी कार्यवाही के आश्वासन पर जाम खोल दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed