{"_id":"6a9c0ed3bd1117967e005aee","slug":"chowki-in-charge-vehicle-collided-with-nilgai-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस हादसा: नीलगाय से टकराया चौकी प्रभारी का वाहन, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, सवार दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस हादसा: नीलगाय से टकराया चौकी प्रभारी का वाहन, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, सवार दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित
Sat, 05 Sep 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:16 PM IST
सार
नीलगाय हादसे का सबब बन रहे हैं। अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई और गाड़ी के अगले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिसावर के ऊंचागांव (सुसाइन) पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वह कांस्टेबल के साथ सादाबाद से चौकी जा रहे थे।
विज्ञापन
रमचेला गांव के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और उनकी गाड़ी के अगले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान चौकी प्रभारी और कांस्टेबल को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को मौके से हटवाया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया है कि दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन