फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bail plea rejected.

Hathras News: भ्रष्टाचार में फंसे जेई की जमानत याचिका खारिज

Sat, 05 Sep 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 05 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bail plea rejected.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
नगर पालिका परिषद हाथरस में जलकल विभाग के तत्कालीन जेई हर्षवर्धन की अग्रिम जमानत याचिका को अपर सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या 6) ने क्षेत्राधिकार के अभाव में निरस्त कर दिया है। मामला फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धरोहर राशि की एफडीआर में धांधली और भ्रष्टाचार से जुड़ा है। वर्तमान में जेई चंदौली जिले की पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर की नगर पालिका में तैनात हैं।
विज्ञापन


साकेत कॉलोनी निवासी प्रशांत कौशिक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 10 मार्च 2025 को मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिसदस्यीय समिति बनाई गई थी, जिसमें अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी को शामिल किया गया था। जांच में सामने आया कि जेई हर्षवर्धन ने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी एफडीआर बनाईं, बैंकों की नकली मोहरें लगाईं और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना निविदादाताओं की धरोहर राशि वापस की।
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ष 2023-24 में हैंडपंप स्थापना की माप पुस्तिकाओं में हेरफेर करके 5,30,586 रुपये का अधिक भुगतान कराने की अनियमितता पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट में 31 मई 2025 को हर्षवर्धन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की बढ़ोतरी की और चार जुलाई 2026 को चार्जशीट दाखिल कर दी। मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई का क्षेत्राधिकार जनपद अलीगढ़ न्यायालय के पास है, न कि हाथरस न्यायालय के पास। क्षेत्राधिकार के अभाव के कारण कोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर बिना कोई टिप्पणी किए अग्रिम जमानत याचिका को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed