फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   advocate annoyed due to wrong decision

भावनाओं के खिलाफ निर्णय से अधिवक्ताओं में रोष

Wed, 15 Jul 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
advocate annoyed due to wrong decision
तहसील में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करते अधिवक्ता - फोटो : SASNI
तहसीलदार के खिलाफ पनपते आक्रोश को लेकर मंगलवार को बार अध्यक्ष देवजीत शर्मा ने अधिवक्ताओं की एक बैठक बुलाई। जिसका संचालन सुभाष कुमार सिंह ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। लेकिन अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ताओं की भावनाओं के प्रतिकूल तहसीलदार से वार्ता का निर्णय लिया।
विज्ञापन

दरअसल अधिवक्ता तहसीलदार के व्यवहार एवं कार्यशैली से असंतुष्ट थे। इस कारण प्रार्थना पत्र देकर बैठक बुलाने का आग्रह किया था। बैठक में प्रतिभाग करने वाले सभी अधिवक्ताओं के बयान लिए गए। क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने तहसीलदार की कार्यशैली एवं व्यवहार पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि तहसीलदार मनमानी रवैया अपनाते हैं। बैठक में अधिकांश अधिवक्ताओं की राय तहसीलदार के खिलाफ होने के बाद भी अध्यक्ष द्वारा तहसीलदार से वार्ता का निर्णय लिया। जिससे अधिवक्ता असंतुष्ट नजर आए। बैठक में पीके सिंह, प्यारे लाल शर्मा, चंद्रपाल सिंह, मनवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, राजेश लवानियां, मलखान सिंह, वकील सिंह तोमर, संजीव कुमार, योगेंद्र पाल सिंह, महेंद्र पाल कुशवाहा, कृष्ण सिंह, महेश तोमर, केपी सुमन, एमपी सिंह, राजवीर सिंह, निरंजन लाल, राजन सिंह, प्रीतम सिंह, सुरेश कुमार, श्यामवीर सिंह, दिनेश कुशवाहा, गिर्राज सिंह, अरविंद गुप्ता, पद्म सिंह, भरत सिंह बघेल, गौरी शंकर किरोडी लाल, सुनील दत्त पाठक, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed