फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of cheating five lakh rupees in the name of government job

Hathras: सरकारी नौकरी के नाम पर पांच लाख ठगे, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र और वेतन चेक, रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Tue, 06 Jan 2026 01:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 01:24 PM IST
सार

ग्रामीण खाद्य एवं बीज सहकारी केंद्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 5,37,000 रुपये ले लिए। बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। वेतन के तौर प भी फर्जी चेक दे दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए।

विज्ञापन
Accused of cheating five lakh rupees in the name of government job
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के जरिए उन्होंने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नगला भूरा के रहने वाले भगवती प्रसाद ने आरोप लगाया है कि तमनागढ़ी के रहने वाले बनवारी लाल ने अपने दो साथियों सौरभ दुबे व कासिम निवासी लखनऊ के साथ मिलकर उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। इन व्यक्तियों ने खुद को संबंधित विभाग का अधिकारी बताते हुए बेटे भानू प्रताप और बेटी ममता को ग्रामीण खाद्य एवं बीज सहकारी केंद्र में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


इसके एवज में छह लाख रुपये की मांग की। 2022 में विभिन्न तारीखों में अलग-अलग लेनदेन में 5,37,000 रुपये उनसे ले लिए। 13 सितंबर 2022 को फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिया। जनवरी 2023 में वेतन के तौर पर फर्जी चेक दिए, जो बैंक में अपर्याप्त धनराशि होने के कारण बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवती प्रसाद का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed