फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A thief entered a house

Hathras News: चोर बाइक और तौलिया छोड़कर भागा, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 26 Sep 2025 05:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Sep 2025 05:19 PM IST
सार

घर के कमरे में सैनिक के भाई को एक युवक दिखाई दिया, जिसने अपने सिर पर तौलिया डालकर पूरा चेहरा ढक रखा था। उसने ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसके हाथ केवल तौलिया ही लगी। चोर वहां से भाग गया। चोर तौलिया और बाइक छोड़ गया। 

विज्ञापन
A thief entered a house
सहपऊ कोतवाली, हाथरस - फोटो : संवाद

विस्तार

सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव मढ़ापिथु में 26 सितंबर सुबह करीब 3.30 बजे एक घर में घुसे युवक को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। वह अपने तौलिया एवं बाइक छोड़कर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तौलिया और बाइक अपने कब्जे में ले ली है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव मढ़ापिथु में सेवानिवृत्त सैनिक का बड़ा भाई रात को पशुओं के घेर में सोता है। रोजाना की भांति वह 26 सितंबर की सुबह पशुओं को चारा डालकर करीब 3.30 बजे मच्छरदानी एवं बिछाने के अन्य कपड़े लेकर घर आया। वह जैसे ही घर के कमरे में घुसा तो वहां उसे एक युवक दिखाई दिया, जिसने अपने सिर पर तौलिया डालकर पूरा चेहरा ढक रखा था।
विज्ञापन


सैनिक के भाई ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसके हाथ केवल तौलिया ही लगी। वह युवक वहां से भाग गया। घर के गेट पर उसकी बाइक खड़ी थी। उसने चोर-चोर का हल्ला मचा दिया, जिसे सुनकर वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके से तौलिया एवं बाइक कब्जे में ले ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed