फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Special train ran between Kasganj and Mathura for Janmashtami.

Hathras News: जन्माष्टमी के लिए कासगंज से मथुरा के बीच चली स्पेशल ट्रेन

Fri, 04 Sep 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 04 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Special train ran between Kasganj and Mathura for Janmashtami.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। रेलवे द्वारा कासगंज-मथुरा छावनी-कासगंज के बीच एक जोड़ी विशेष पैसेंजर ट्रेन संख्या 05307/05308 का संचालन तीन सितंबर से किया गया है। यह ट्रेन चार सितंबर (जन्माष्टमी) और पांच सितंबर को भी चलेगी।
विज्ञापन

इस विशेष ट्रेन के चलने से जन्माष्टमी पर मथुरा व वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ मेले में जाने वाले यात्रियों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। गाड़ी संख्या 05307 कासगंज रेलवे स्टेशन से सुबह 09:50 बजे प्रस्थान कर मारहरा 10:04 बजे, अगसौली 10:14 बजे, सिकंदराराऊ 10:25 बजे, रति का नगला 10:38 बजे, हाथरस जंक्शन 10:50 बजे, मेंडू 10:55 बजे, हाथरस सिटी 11:05 बजे, मुरसान 11:18 बजे, सोनई 11:26 बजे और राया 11:42 बजे होते हुए दोपहर 12:15 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 05308 मथुरा छावनी से शाम 17:00 बजे प्रस्थान कर राया 17:15 बजे, सोनाई 17:28 बजे, मुरसान 17:37 बजे, हाथरस सिटी 17:50 बजे, मेंडू 17:59 बजे, हाथरस जंक्शन 18:03 बजे, रति का नगला 18:24 बजे, सिकंदराराऊ 18:52 बजे, अगसौली 19:02 बजे व मारहरा 19:10 बजे होते हुए रात 19:50 बजे कासगंज पहुंचेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्ज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed