फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Moving bike catches fire; chaos ensues at the scene; major accident averted.

Hathras News: चलती बाइक में लगी आग मौके पर मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा होने से बचा

Fri, 04 Sep 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 04 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Moving bike catches fire; chaos ensues at the scene; major accident averted.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे के निकट एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बाइक चला रहा युवक हड़बड़ा गया और बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम आगरा अलीगढ़ हाईवे पर गांव बरसे के निकट कस्बा निवासी दीपू अपनी बाइक में पेट्रोल डलवा कर कस्बा की तरफ वापस लौट रहा था। जैसे ही वह आगरा अलीगढ़ हाईवे पर बरसे के निकट पहुंचा। तभी अचानक उसकी बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटे देखकर बाइक चालक दीपू ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग की लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीण वहां आ गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed