{"_id":"56ec45a44f1c1b4c5f8b4604","slug":"a-clerk-suspended-transferred-to-another","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लिपिक सस्पेंड, दूसरे का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लिपिक सस्पेंड, दूसरे का तबादला
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के एक लिपिक को निलंबित कर दिया है, जबकि दूसरे बाबू को ब्लॉक सादाबाद के लिए स्थानांतरित कर दिया है।
बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात दोनों बाबुओं के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। डीएम ने इनकी जांच करने के आदेश दिए थे। इस क्रम में बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी। नहीं मिलने पर रिमाइंडर भी भेजा गया, लेकिन सूचना नहीं मिली। बीएसए ने बताया कि इस स्थिति को देखते हुए पटल सहायक विपिन भारद्वाज को विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उसे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सासनी से संबद्ध किया गया है। बीएसए गुप्ता ने बताया कि शिक्षामित्रों से अवैध वसूली करने की शिकायत पर पटल सहायक प्रमोद कुमार का तबादला खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सादाबाद के लिए कर दिया गया है, जिससे जांच विधिवत रूप से पूरी कर कार्रवाई की जा सके।