फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   75 women got sterilization done in sasni

Hathras News: सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा कैंप, 75 महिलाओं ने कराई नसबंदी

Wed, 29 Nov 2023 05:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 05:46 PM IST
सार

हाथरस में सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पर महिला नसबंदी कैंप लगा। कैंप में कुल 79 रजिस्ट्रेशन किए गए, जिसमें से 75 महिलाओं का सफल नसबंदी ऑपरेशन हुआ। नसबंदी के लिए महिलाओं को आशा द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है।

विज्ञापन
75 women got sterilization done in sasni
महिला नसबंदी कैंप का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ मंजीत सिंह - फोटो : स्वास्थय विभाग

विस्तार

हाथरस में सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पर महिला नसबंदी कैंप आयोजित किया गया। जिसका निरीक्षण सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने किया। इससे चिकित्सकों में खलबली मच गई, जिससे चिकित्सक अपने-अपने कार्यों में व्यस्त नजर आए। 

विज्ञापन


सीएमओ ने महिला नसबंदी कैंप के ओटी का  निरीक्षण किया। वहां पर व्यवस्थाएं देखकर  चिकित्सा अधीक्षक ने डॉ विजय आनंद को निर्देशित किया कि सभी लाभार्थियों को सरकारी एंबुलेंस द्वारा समय से उनके घर पहुंचा दिया जाए। जिससे मरीजों को कोई असुविधा न हो। इस दौरान सीएमओ ने अस्पताल  की ओपीडी व्यवस्था भी देखी  अस्पताल की और बेहतर साफ सफाई के लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया। 
विज्ञापन


सीएमओ ने परिसर में गंदगी पर चिकित्सकों को फटकार लगाई और शीघ्र साफ सफाई के दिशा-निर्देश जारी किए। महिला नसबंदी कैंप में कुल 79 रजिस्ट्रेशन किए गए, जिसमें से 75 महिलाओं का सफल नसबंदी ऑपरेशन हुआ। नसबंदी के लिए महिलाओं को आशा द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। कैंप में अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed