{"_id":"5b5627464f1c1b52748b67c9","slug":"111532372806-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों का हाल जाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर का बागला जिला अस्पताल इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव में चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया तो यही स्थिति सामने आई। सीएम इससे पहले कि कुछ कह पाते कि अस्पताल के सीएमएस ने ही उनके सामने चिकित्सकों व संसाधनों की कमी का रोना रो दिया।
सोमवार को सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने इमरजेंसी, सिटी स्कैन, जनरल वार्ड, कुपोषण वार्ड आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह मरीजों से उनके इलाज के बारे में भी जानकारी की। इस दौरान सीएमएस आईबी सिंह ने उन्हें बताया कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक, स्टाफ के साथ साथ संसाधनों का अभाव है। 100 शैया के इस अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पा रहा है। यहां सीएम ने जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, कमिश्नर अजयदीप सिंह, डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सुरक्षाकर्मियों को वार्डों में अंदर जाने से किया मना
हाथरस। मुख्यमंत्री ने जैसे ही बागला जिला अस्पताल में पहुंचे, वैसे ही उन्होंने कहा कि कमांडो और अन्य सुरक्षाकर्मी अंदर नहीं जाएंगे। सीएम चाहते थे कि मरीजों के वार्ड में बेवजह भीड़ न हो।
विज्ञापन
सिर पर हाथ फेरकर बच्चे का जाना हाल
हाथरस। सीएम ने कुपोषण वार्ड में एक बच्चे के सिर पर हाथ फेरते हुए उसका हाल जाना। इस दौरान बच्चों की माताओं से बच्चों के इलाज के बारे में भी जानकारी की।