फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man killed throat slit

युवक की गला रेत कर हत्या

Fri, 13 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Young man killed throat slit

कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव मेें खेत पर

विज्ञापन
स्थित ट्यूबवेल की कोठरी में सो रहे युवक पर कुछ लोगों ने उसकी गर्दन रेत डाली और शव ट्यूबवेल के कुएं में फेंक दिया। इसी बीच मौका पाकर उसका साथी फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का क ोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में 70 फिट गहरे कु एं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। भाई की तहरीर पर पुलिस ने टीचर और दो अज्ञात समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोवर्धनपुर निवासी मथुरा प्रसाद का बेटा सुनील कुमार (35) मोहल्ले के ही साथी ज्ञान सिंह उर्फ कल्लू पुत्र सुंदरलाल के साथ बीती रात 9 बजे घर से खेत पर फसल की रखवाली को गया था और खेत पर स्थित ट्यूबवेल की कोठरी में सो गया।

इसी बीच चार-पांच हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी गर्दन रेत शव ट्यूबवेल के कुएं में फेंक दिया। इस बीच मौका पाकर उसका साथी ज्ञान सिंह घर पहुंच गया। रात करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

इधर, सूचना पर कोतवाल एसबी सिंह मौके पर आए और कुएं मेें पडे़ शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा। सुनील के भाई अनिल की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले की टीचर अनुराधा पुत्री धनीराम व दो अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की।

पुलिस ने मृतक के साथी ज्ञान सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पर अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। इधर, सीओ विजय त्रिपाठी ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश कोतवाल को दिए।

उधर, पति का शव देखकर पत्नी अचेत हो गई। उधर, सुनील ने छह साल पहले उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गांव बेहटा मुजाबर निवासी रेवती पाल की पुत्री मंजू देवी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पत्नी ने बताया कि मोहल्ले की अनुराधा के साथ उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी, उसी के चलते उसके पति की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed