फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young man died in accident

पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Fri, 12 Jun 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
young man died in accident
हरपालपुर (हरदोई)। पत्नी को लेने सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित ससुराल जा रहे फर्रुखाबाद निवासी बाइक सवार युवक की गुरुवार रात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करनपुर दत निवासी अजीत ( 31) पुत्र गुलजारी किसान था। अजीत की ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में है। उसकी पत्नी रामसती तीन बच्चों के साथ तीन माह पहले मायके गई थी। लॉकडाउन के बाद से वह मायके में ही थी। गुरुवार रात अजीत बाइक से पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल जा रहा था। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम सतौथा के निकट देर रात अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही अजीत की मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास से मिले फोन से परिजनों को सूचना दी। ससुराली रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed