{"_id":"6ab01cd7edba3509c50cc153","slug":"villagers-have-started-an-indefinite-sit-in-protest-at-the-electrical-substation-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157041-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
फोटो-29-विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण । संवाद
बेहंदर। क्षेत्र के 33 केवीए तेरवा दहिगवा विद्युत उपकेंद्र से पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि पहले इस उपकेंद्र को कछौना से विद्युत आपूर्ति दी जाती थी जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारू और बेहतर बनी रहती थी लेकिन जब से इस उपकेंद्र की आपूर्ति को प्रेषण खंड मल्लावां से जोड़ा गया है तब से अघोषित बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया है। घंटों तक बिजली न आने से ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट के साथ-साथ दैनिक कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।
इससे पूर्व भी बिजली कटौती की समस्या से तंग आकर विगत 11 सितंबर को उपकेंद्र पर विरोध-प्रदर्शन किया गया था। उस समय जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही गई थी लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। धरने पर अर्जुन वर्मा, गयास, राना प्रताप, उदय प्रताप, शिशिर कुमार, सुधीर कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक सिंह, गुलशन कश्यप, ललित पांडेय, वसुद्दीन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।