फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uproar over use of objectionable words during Buddha Katha in Shahpur Mughal

Hardoi News: शाहपुर मुगल में बुद्धकथा के दौरान आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर बवाल

Sun, 09 Jun 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Uproar over use of objectionable words during Buddha Katha in Shahpur Mughal
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के शाहपुर मुगल मजरा सैंचामऊ में बुद्धकथा के दौरान सामान्य जाति के लोगों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से माहौल बिगड़ गया। बुद्ध कथा के दौरान ही दो पक्षाें के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे भी चले। इसके बाद कार्यक्रम स्थगित हो गया। कथा का आयोजन करा रहे लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं, दूसरे पक्ष से भी लामबंदी की जा रही है।
विज्ञापन

शाहपुर मुगल में पांच से आठ जून के बीच बुद्ध कथा का आयोजन किया गया था। शनिवार को कथा के दौरान क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के लोगों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी गई। इसकी जानकारी क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के लोगों को हुई तो वह आपत्ति जताने के लिए मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच यहां विवाद तूल पकड़ गया और फिर जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कथा के आयोजकों की तरफ से क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के लोगों पर कथा के पहले ही मौके पर पहुंच जाने, हमला करने आदि का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी गई है। घटना के बाद भीम आर्मी के पदाधिकारी कथा सुनने गए ककरहा निवासी नन्हेंलाल के साथ थाने आ गए। पूरे मामले पर सीओ हरियावां संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed