{"_id":"68014e6b4c2a94b5f70fa9d6","slug":"two-teams-clashed-in-the-under-17-womens-hockey-league-hardoi-news-c-213-1-hra1004-129888-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अंडर-17 महिला हॉकी लीग में भिड़ीं दो टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अंडर-17 महिला हॉकी लीग में भिड़ीं दो टीमें
Fri, 18 Apr 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हॅाकी हरदोई संघ की ओर से आयोजित महिला हाॅकी लीग की शुरुआत बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई।
आईपीएल की तर्ज पर खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले दिन हरदोई रियासत व जीनियस पब्लिक स्कूल की टीमाें के बीच मैच खेला गया। दिन व रात की हॉकी लीग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।
6 वीं अंडर-17 राज्य स्तरीय हॉकी लीग प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए सवायजपुर विधायक ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। खेल में महिलाएं पूरे देश में नाम रोशन कर रहीं हैं। जिले में भी महिलाओं की हॉकी लीग की प्रतियोगिता एक सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
प्रदेश भर की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। उन्होंने पहले दिन हरदोई रियासत और जीनियस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच की शुरुआत कराई। दाेनों टीमों की ओर से खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
संघ सचिव गोपाल नारायण मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता के मैच शाम 6 बजे से खेले जाएंगे। इस मौके पर हॉकी हरदोई संघ अध्यक्ष समीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा, गजेंद्र सिंह, राजीव मोहन अवस्थी, रियासत खान व सूर्य प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।