फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two seconds improvement in the response time of UP 112, Hardoi is at third place in the state

Hardoi News: यूपी 112 के रिस्पांस टाइम में दो सेकेंड का सुधार, सूबे में हरदोई तीसरे स्थान पर

Tue, 01 Apr 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two seconds improvement in the response time of UP 112, Hardoi is at third place in the state
हरदोई। शासन से जारी की गई यूपी 112 के रिस्पांस टाइम की रैंकिंग में इस बार हरदोई को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। गत माह की अपेक्षा रिस्पांस टाइम दो सेकेंड कम हुआ है और रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ है।
विज्ञापन

यूपी 112 पर आने वाली सूचनाओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंचती है। सूचना के कितनी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, इसके समय का औसत निकाला जाता है। हर माह के आखिरी दिन शासन स्तर से रात 12 बजे के बाद रिस्पांस टाइम की रैंकिंग जारी की जाती है। गत माह फरवरी का रिस्पांस टाइम जनपद में 3.51 मिनट था, जो मार्च में घटकर 3.49 हो गया है। फरवरी की रैंकिंग में प्रदेश में हरदोई को पांचवां स्थान मिला था, जबकि मार्च की रैकिंग में हरदोई को तीसरा स्थान मिला। पहला स्थान गाजियाबाद और दूसरा स्थान गौतमबुद्धनगर का है।
विज्ञापन


... मगर इस बार शिकायतों के निस्तारण की संतुष्टि का ग्राफ गिरा
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन जन शिकायतों को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई करने से भी वह पीछे नहीं हटते। इसके बावजूद मार्च में आईं शिकायतों का फीडबैक लेने पर निस्तारण पर संतुष्टि जताने वालों की संख्या कम हुई। फरवरी में कुल 878 शिकायतें सुनी गई थीं, जिनमें से 754 का निस्तारण हुआ था। फीडबैक में 85.87 फीसदी शिकायतकर्ता संतुष्ट थे। इस बार मार्च में 695 शिकायतों को सुना गया और इनमें से 578 का निस्तारण भी कर दिया गया। निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लिया गया तो 83.16 फीसदी लोग ही संतुष्ट निकले। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने इस स्थिति पर नाराजगी भी जताई है। जन शिकायतों के निस्तारण में प्रभावी कार्यवाही न करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के संकेत भी एसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑपरेशन स्माइल से 121 परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कान
मार्च में ऑपरेशन स्माइल के तहत 121 गुमशुदा या अपह्रत लोगों को पुलिस ने सकुशल खोज निकाला। अतरौली में एक वैवाहिक समारोह से बच्चे को ले जाकर तेलंगाना में बेचे जाने की घटना का खुलासा कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाई। पुलिस ने सीतापुर से चोरी कर आंध्रप्रदेश में बेचे गए बच्चे को भी सकुशल खोज लिया था। इसके अलावा मार्च में 56 मुकदमों में 93 अभियुक्तों को सजा दिलाने में पुलिस की प्रभावी पैरवी भी काम आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed