फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students depicted the India of their dreams through painting.

Hardoi News: चित्रकला से विद्यार्थियों ने उकेरा अपने सपनों का भारत

Thu, 24 Sep 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students depicted the India of their dreams through painting.
फोटो-24- माधौगंज में चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी।&n
हरदोई। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालयों में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेरे सपनों का भारत विषय पर हुई प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तरीय विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


सुरसा विकास खंड की प्रतियोगिता में अमेरिकन किड्स पब्लिक स्कूल के रदान सिंह को पहला स्थान मिला। सर्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय जान्हवी सिंह को दूसरा और इछनापुर की मनु सिंह को तीसरा स्थान मिला। खंड शिक्षा अधिकारी डीएल राणा, बृजेश वर्मा, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन


माधौगंज विकास खंड की प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदौली की अंशी यादव को पहला स्थान मिला। कंपोजिट विद्यालय शाहपुर वासुदेव की सेजल को दूसरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर की कुमकुम को तीसरा स्थान मिला। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा और खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनीगंज की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय की कुमारी डॉली, अवंतिका व अंशिका को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। प्राथमिक विद्यालय अटिया मझिगवां के आयुष और अश्वनीपुर की अर्पिता शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। यहां विधायक रामपाल वर्मा, बीईओ केके त्रिपाठी और अंतर्यामी वाजपेयी भी मौजूद रहे।

अहिरोरी विकास खंड की प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की अंजलि वर्मा ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरा की जान्हवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, बीईओ अनुज कुमार मौजूद रहे।

सांडी विकास खंड की प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सदुल्लापुर की काजल राठौर को पहला स्थान मिला। इसी विद्यालय के प्रांशु राठौर दूसरे और मलबा अखबेलपुर की सौम्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। बीईओ सुनील कुमार सिंह, शिक्षक अजीत शुक्ल मौजूद रहे।


सवायजपुर के भरखनी विकास खंड की प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय कूड़ी की अर्पिता सिंह, जूनियर हाईस्कूल बाबरपुर की दिव्यांशी और जूनियर हाईस्कूल मुंडेर की रागिनी को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। बीईओ डॉ. सुनील कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक दुबे मौजूद रहे।

फोटो-24- माधौगंज में चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी।&n

फोटो-24- माधौगंज में चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी।&n

फोटो-24- माधौगंज में चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी।&n

फोटो-24- माधौगंज में चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी।&n

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed