फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The morning chill shifted the weather's mood, and conditions remained mild throughout the day.

Hardoi News: सुबह की ठंडक से बदला मौसम का मिजाज, दिन में भी रही नरमी

Thu, 24 Sep 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The morning chill shifted the weather's mood, and conditions remained mild throughout the day.
हरदोई। जिले के मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप निकली, लेकिन तापमान सामान्य से नरम रहने के कारण गर्मी का असर कम रहा। शाम को भी आसमान में काले घने बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, ठंडी हवाएं चलने से रात का वातावरण काफी ठंडा हो गया।
विज्ञापन

सिंतबर के अंतिम सप्ताह में अब मौसम की तल्खी कम होने लगी है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। हालांकि, इसी बीच बारिश के बन रहे आसार के चलते मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दें, कि बृहस्पतिवार को भी सुबह से तेज हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे दिन में मौसम में कुछ नरमी रही। शाम को आसमान में काले घने बादल आए, इससे बारिश होने का अंदेशा हुआ लेकिन तेज हवाएं बादल उड़ा ले गईं। वैसे मौसम सुहाना बना रहा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नमी 81 प्रतिशत रही, जबकि शाम तक यह घटकर 71 प्रतिशत पर आ गई। पूर्व दिशा से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम के जानकारों के अनुसार तापमान में इसी तरह नरमी बनी रही तो आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंडक और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed