{"_id":"59189b9d4f1c1b343085106f","slug":"two-brothers-died-in-sabarmar-s-bath-in-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल से नहाते पानी में दौड़ा करंट, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल से नहाते पानी में दौड़ा करंट, दो भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 14 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुसेडा गांव में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के पुसेड़ा गांव में रविवार को सबमर्सिबल से नहाते समय पानी में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई और तीसरा भाई झुलस गया। दो मौतों से आक्रोशित जाम लगाने की कोशिश करने लगे लेकिन मौके पर पहुंचकर एसडीएम व कोतवाल ने उन्हें समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसेड़ा निवासी बंधूलाल और उनका भाई बाबूराम के परिवार एक साथ रहते हैं। उनके घर में सबमर्सिबल लगा है। रविवार दोपहर करीब 11 बजे बंधू का बेटा रामगुलाम (18) और बाबू का बेटा सुधीर कुमार (14) सबमर्सिबल चलाकर घर में नहा रहे थे।
विज्ञापन
तभी सबमर्सिबल से निकल रहे पानी में हाईवोल्ट का करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर दोनों तड़पने लगे। भाई को बचाने दौड़ा बंधू का दूसरा बेटा धनीराम भाई को बचाने दौड़ा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। परिजनों जैसे तैसे स्विच बंद कर तीनों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने रामगुलाम व सुधीर को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद धनीराम को घर भेज दिया गया। परिजन सीएचसी से शव घर ले गए। दो मौत से ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित ग्रामीण जाम लगाने का मन बनाने लगे।
सूचना मिलने पर एसडीएम ओपी गुप्ता और कोतवाल चक्रधर पांडेय गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुधीर कक्षा नौ का छात्र था। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजे के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है।