फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The event was marked by a vibrant blend of melodies and spiritual as well as cultural programs.

Hardoi News: सुरों के संगम और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ही रही धूम

Sat, 19 Sep 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The event was marked by a vibrant blend of melodies and spiritual as well as cultural programs.
हरदोई। श्रीगणेश महोत्सव में शहर के पंडाल भक्ति और संगीत के रंग में रंगे नजर आए। कहीं सुरों के संगम ने श्रद्धालुओं को बांधे रखा तो कहीं सत्संग और आरती से वातावरण आध्यात्मिक बना।
विज्ञापन

श्रीगणेश महोत्सव में श्रीविनायक समिति के अग्रवाल धर्मशाला में कुमार तरंग और आकाश गुप्ता ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओ ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। सोमेंद्र अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गजानन सेवा समिति के वंशीनगर पंडाल में कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र का सत्संग हुआ। सांसद जय प्रकाश, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, रामबहादुर सिंह आयोजक मनीष चतुर्वेदी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के त्रिलोकीनाथ कंपाउंड पंडाल में आरती और पूजन अर्चन हुआ। प्रदीप रस्तोगी, गोपाल मेहरोत्रा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलमूर्ति सेवा समिति के गणेश उत्सव में आचार्य कमल किशोर शुक्ला की मौजूदगी में योगेश रस्तोगी, रवि गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि ने पूजन-अर्चन किया।
पिहानी नगर के मोहल्ला मिश्राना में बाबा मंशानाथ मंदिर पर श्रीगणेश उत्सव में बृहस्पतिवार रात बाबा मंशानाथ का अमरनाथ के बर्फानी बाबा स्वरूप में भव्य श्रृंगार कर पूजन किया गया। आरती और पूजन के साथ ही शुक्रवार को छप्पन भोग और गणपति आरती के कार्यक्रम हुए। बाबा मंशानाथ सेवा समिति के अनुज शुक्ला, अश्विनी बाजपेयी, मौजूद रहे। वहीं भारतीय इंटर काॅलेज के निकट गणेश पंडाल में गणपति आरती के साथ बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हुईं।

सांडी नगर में श्री सिद्धि विनायक महोत्सव समिति की तरफ से बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर सतमठिया में गणेश महोत्सव में बच्चों ने धार्मिक गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। गायन प्रतियोगिता में एपीएस कॉलेज के छात्र उत्कर्ष त्रिपाठी को पहला, कुशल गुप्ता को दूसरा और सौम्या शुक्ला तीसरा पुरस्कार दिया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सुनील त्रिपाठी और गौरव पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed