फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP government is deceiving the exploited sections; PDA community must remain united: Dr. Naval Kishore.

शोषित वर्ग को छल रही भाजपा सरकार, पीडीए समाज एकजुट रहे : डॉ. नवल किशोर

Sat, 19 Sep 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP government is deceiving the exploited sections; PDA community must remain united: Dr. Naval Kishore.
फोटो-35-पीडीए महापंचायत में बोलते सपा नेता डा. नवल किशोर शाक्य। संवाद
सवायजपुर। रुपापुर चौराहे पर शुक्रवार को सपा की पीडीए महापंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान महापंचायत के प्रभारी और फर्रुखाबाद से लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि पिछड़े, दलित और शोषित वर्ग को भाजपा सरकार छल रही है। भाजपा को हटाने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

महापंचायत में डॉ. नवल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार से समाज का पिछड़ा वर्ग परेशान है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हुए आयोजनों पर निशाना साधते हुए डॉ. नवल ने कहा कि एक तरफ लोग बाढ़ में परेशान हैं वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री दीपोत्सव करवा रहे हैं अगर यही पैसा बाढ़ पीड़ितों को बांट दिया जाता तो पीड़ितों की समस्याएं काफी हद तक कम हो जातीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल किए जाने के नाम पर पर भी जनता के साथ छलावा हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा। पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने कहा कि आपसी मन मुटाव भुलाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। प्रदेश सचिव डॉ. अरुण मौर्य ने बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया। महापंचायत में पालीनगर पंचायत के अध्यक्ष रिजवान खां, रहमत अली मोनू, नागेंद्र मिश्र, धर्मवीर यादव, विजय कुशवाहा, विजय बाबू वाजपेयी, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed