{"_id":"6aad84f7396acee400085dce","slug":"house-of-swine-flu-patient-found-locked-in-madhauganj-hardoi-news-c-213-1-hra1004-156914-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: माधौगंज में स्वाइन फ्लू के मरीज के मकान पर मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: माधौगंज में स्वाइन फ्लू के मरीज के मकान पर मिला ताला
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज में स्वाइन फ्लू के एक मरीज की पुष्टि के बाद से स्वास्थ्य महकमे ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और निगरानी बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में नजर आया। विभागीय निर्देश पर एक विशेष टीम मरीज के घर संपर्क ट्रैकिंग और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजी गई। हालांकि मौके पर घर में ताला बंद मिलने के कारण टीम को बिना जांच किए ही लौटना पड़ा।
जिले के लोग भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को लखनऊ से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 23 मरीजों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि इन मौतों के पीछे की वजह स्वास्थ्य विभाग उनमें पहले से कोई न कोई बीमारी बता रहा है। वहीं जनपद में कराई जा रहीं जांचों में कोई संक्रमित नहीं मिल रहा जबकि जिले से बाहर हो रही जांचों में मरीज संक्रमित पाए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में भी माधौगंज क्षेत्र का एक व्यक्ति स्वाइन फ्लू संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्ति के घर पर विशेष टीम भेजी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जानकारी में मरीज को पहले से ही किडनी, लिवर और ब्रेन इंफेक्शन की बीमारी है। घर पर गई टीम को ताला मिला। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम अब मरीज और उसके परिजन से दोबारा संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सावधानी बरतने की हिदायत
संक्रमित व्यक्ति के न मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने आसपास के क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने पड़ोसियों और स्थानीय लोगों को संक्रमण से बचाव व सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी। बताया कि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, जुकाम, बदन दर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो तो इसे सामान्य मौसमी बीमारी समझकर अनदेखा न करें। डॉक्टरी सलाह लें और मेडिकल स्टोर से लेकर दवाएं न खाएं।
मेडिकल में भर्ती एक संभावित मरीज को हटाया
जिले के मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच हो रही है लेकिन अभी तक कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला। बीते शनिवार को भी शहरी क्षेत्र की वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। उनमें भी स्वाइन फ्लू के लक्षण मिल रहे थे। डॉक्टरों की सलाह पर बुधवार को उनका भी स्वाब लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया था। वृद्धा की रिपोर्ट बृहस्पतिवार शाम तक नहीं आई और वह आईसीयू में ही भर्ती थीं लेकिन शुक्रवार को अचानक उन्हें आईसीयू से हटा दिया गया। वह अब न तो किसी वार्ड में भर्ती हैं न ही आइसोलेशन वार्ड में हैं। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि उनकी तबीयत सही होने पर उन्हें भेज दिया गया जबकि उनके परिवार में कोई नहीं है।