फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three vehicles clashed with tractor-trolley, car rider dies

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़े तीन वाहन, कार सवार की मौत

Thu, 03 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles clashed with tractor-trolley, car rider dies
फोटो-11-दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद - फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल (हरदोई)। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में पलटी गन्ने भरी ट्रैक्टर-ट्राली में कार जा भिड़ी। पीछे से आ रही पिकप भी कार में घुस गई। इनमें सवार लोग वाहनों को हटाने की कवायद कर रहे थे तभी हरदोई डिपो की रोडवेज बस भी इन वाहनों में टकरा गई। इस बीच कार में सवार हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पिकप सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम भदेउना निवासी विक्रम अपनी ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर चीनी मिल ले जा रहे थे। बुधवार देर रात हरदोई शाहजहंापुर मार्ग पर यासीनपुर मोड़ के निकट ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसकी सूचना पर ट्रैक्टर ट्राली को सीधा करने के लिए विक्रम के परिजन बाइक से मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान घने कोहरे में आई कार पहले से पलटी पड़ी ट्राली में जा टकराई। कार के पीछे आ रही पिकप भी कार से टकरा गई। घटना में कार सवार सोनू सिंह (40) पुत्र फूल सिंह ग्राम कौर थाना अटेरी मंडी जनपद महेंद्रगढ़, हरियाणा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी कार चालक समुद्र पुत्र सिंधू सिंह ग्राम लाइनपुर तहसील महवा जनपद दौसा राजस्थान मामूूली रूप से चुटहिल हुआ।
विज्ञापन

पिकप में सवार वसीम (45) पुत्र सलीम और नफीस (25) पुत्र छमिया निवासीगण चमरौआ जनपद रामपुर भी घायल हो गए। पिकप में आशिक अली भी सवार था, लेकिन उसे मामूली चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग आपस में भिड़े वाहनों को हटाने की कोशिश कर रहे थे। तभी शाजहांपुर की ओर से आ रही हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने भी पिकप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आ रही बस में करीब तीस सवारी थीं, लेकिन इनमें कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से किनारे कराया और यातायात सामान्य कराया। बेहटा गोकुल थाने के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed