फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three police personnel, including a Sub-Inspector, suspended for being absent from their duty points during Sawan.

Hardoi News: सावन में ड्यूटी पॉइंट से नदारद मिले दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित

Sun, 09 Aug 2026 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Three police personnel, including a Sub-Inspector, suspended for being absent from their duty points during Sawan.
हरदोई। औचक निरीक्षण में ड्यूटी पॉइंट से लापता मिले दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसपी अशोक कुमार मीणा ने निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। विभागीय जांच करने की जिम्मेदारी सीओ हरियावां को दी गई है।
विज्ञापन

सावन में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाते हैं। इन इंतजामों के क्रम में अलग-अलग पॉइंट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मोहम्मद खालिद की ड्यूटी फर्दापुर मंदिर के बाहर लगाई गई थी। इनके साथ सिपाही सागर सिंह चौहान और हिमांशू पाल को भी फर्दापुर में ही तैनात किया गया था। दरअसल कांवड़ियों का सबसे ज्यादा आवागमन हरदोई बिलग्राम मार्ग पर होता है। फर्दापुर स्थित धार्मिक स्थल पर कांविड़ये रुककर विश्राम भी करते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात सीओ सिटी अजीत चौहान ने ड्यूटी पॉइंट चेक किए थे। इस दौरान फर्दापुर में तैनात किए गए दरोगा मोहम्मद खालिद, सिपाही सागर सिंह और हिमांशु पाल मौजूद नहीं मिले। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को हुई तो उन्होंने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed