फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There was a rift with her husband, it came after four months

पति से चल रही थी अनबन, चार माह बाद आई थी

Mon, 28 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
There was a rift with her husband, it came after four months
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में सहिजना स्थित मजार के कमरे में महिला का शव मिलने के बाद हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। महिला के भाई के मुताबिक, पति से अनबन होने के चलतेे चार माह बाद पति के कसमें खाने पर साथ आई थी।
विज्ञापन

भाई ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस हत्या के खुलासे के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। लखनऊ के त्रिवेणीनगर निवासी प्रीती (32) की शादी आठ वर्ष पूर्व मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कझायी मजरा संतरहा निवासी रामसेवक के साथ हुई थी।
विज्ञापन

उसका एक छह वर्षीय बेटा अंशू है। महिला के भाई लालबहादुर के मुताबिक, पति आए दिन प्रीती को प्रताड़ित करता था। पति की हरकत से परेशान होकर वह चार माह पूर्व मायके चली आई थी। इसके बाद से लगातार पति उसे घर आने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रामसेवक ससुराल पहुंचा था और विवाद न करने की कसमें खाकर प्रीती को साथ लाया था, लेकिन घर नहीं ले गया था। वह बेटे के साथ घर पहुंचा था। सोमवार की सुबह प्रीती का शव गांव से तीन किमी दूर एक मजार के कमरे में पड़ा मिला।
मृतका के भाई ने पति द्वारा हत्या करने की बात कही। वहीं, पति के फरार होने से शक और गहरा गया है। पुुलिस भी पति द्वारा हत्या करना मान कर जांच कर रही है। एसओ छोटेलाल ने बताया कि महिला के पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कहीं हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग तो नहीं
प्रीती की हत्या की वजह अभी तक राज ही है। हत्या को लेकर गांव में कई चर्चाएं है। ग्रामीणों का कहना था कि घटना में एक रिश्तेदार से प्रीती की नजदीकियां थी। जिससे प्रेम-प्रसंग के शक में पति ने हत्या कर दी। फिलहाल परिजन व पुलिस इस बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed