{"_id":"6789415e501ab0bc0f068c4b","slug":"the-wind-increased-the-chill-along-with-drizzle-hardoi-news-c-213-1-hra1004-125499-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बूंदाबांदी के साथ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बूंदाबांदी के साथ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर सर्दी में मोमोज का आंनद लेते लोग।
- फोटो : सिनेमा रोड पर सर्दी में मोमोज का आंनद लेते लोग।
फोटो-11- सरर्कुलर रोड पर बूंदाबांदी में जाते लोग। संवाद
फोटो-12- सिनेमा रोड पर सर्दी में मोमोज का आंनद लेते लोग। संवाद
- सर्दी से बचाव को अलावा तापते नजर आए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में एक बार फिर से मौसम बिगड़ गया। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। इस वजह से दाेपहर होने तक काफी सर्द मौसम बना रहा। लोग सर्दी से बचाव करने के लिए तमाम जुगत करते नजर आए। हालांकि दोपहर बाद बादल छटने से धूप भी निकल आई। इससे पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम खुलने से अब वेधशाला की ओर से घने कोहरे की संभावना व्यक्त की गई।
बीते कुछ दिनों से मौसम सर्द बना हुआ है। बुधवार को जहां पूरे दिन कोहरा छाया रहा और तापमान कम हो गया। बृहस्पतिवार को मौसम काफी खराब हो गया। सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर तक दिन में तीन बार बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम काफी सर्द हो गया। लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए।
चाय की चुस्कियां और शरीर को गर्म रखने वाले खाद्य सामग्री का सेवन करते रहे। वहीं दोपहर के बाद बादल छटने के बाद शाम तक हल्की धूप रही। इससे पारे में थोड़ा इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान कुछ बढ़कर 16 डिग्री सेल्सिसय पर पहुंच गया और न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवाएं 4 किमी प्रतिघंटे की गति से चलीं और मौसम में आद्रता सुबह 93 प्रतिशत और रात में 89 प्रतिशत रही। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शाम को मौसम खुल गया है ऐसे में घना कोहरा होने की संभावना है।