{"_id":"66faf365a2612f41670dda64","slug":"tempo-overturns-while-trying-to-save-bike-old-man-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1004-120518-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक बचाने में टेंपो पलटा, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक बचाने में टेंपो पलटा, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर मार्ग पर सिरदार नगर के पास सामने आ रही बाइक को बचाने में टेंपो पलट गया। टेंपो में बैठी सवारियों में वृद्ध की मौत हो गई। हादसा में बाइक सवार और टेंपो में बैठी दो महिलाएं भी घायल हो गईं।
मोहल्ला मौलागंज निवासी 65 वर्षीय बालकराम ब्लॉक चौराहे पर चाट का ठेला लगाते थे। सोमवार को वह किसी कार्य से टेंपो से शाहजहांपुर जा रहे थे। सिरदारनगर के पास स्थानीय निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र सड़क से अचानक बाइक लेकर सामने आ गया। बाइक को अपनी ओर आता देख टेंपो चालक ने बाइक से बचने के लिए एक ओर किया। जिससे टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और सड़क के किनारे पलट गया। दुर्घटना में गंभीर घायल बालकराम को सीएचसी लाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।