फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Team PK pale in front of the Congress Udin

टीम पीके के सामने उड़ीं कांग्रेसियों की हवाइयां

Tue, 17 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 17 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Team PK pale in front of the Congress Udin
कांग्रेस मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। पीके नाम से मशहूर प्रशांत किशोर की टीम ने मंगलवार को राजीव भवन पहुंच प्रश्नों को पदाधिकारियों के सामने रखा तो अधिकतर में चुप्पी साध गए। 2012 में क्यों चुनाव हारे सवाल सुनकर पदाधिकारी बगले झांकने लगे।

विज्ञापन

राजस्थान, बिहार, गोंडा व बरेली से पीके की पांच सदस्यीय टीम अनंत तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को राजीव भवन पहुंची।

अनंत तिवारी के पहले सवाल कि   2012 में आप चुनाव क्यों हारे। सुनकर काफी देर तक सन्नाटा रहा उसके बाद कुछ ने दूसरों पर ठीकरा फोड़ते हुए जवाब निपटाने के लिए दे दिए। इसके बाद टीम से एक सवाल आया कि 2017 में क्या मुद्दे हैं कैसे चुनाव जीतेंगे। इस ओर भी मिले जवाबों से पदाधिकारी संतुष्ट नहीं दिखे।
विज्ञापन


देर शाम तक समीक्षा बैठक में टीम पदाधिकारियों ने जातीय आंकड़ों को लेकर प्रश्न पूछे और उन्हें पदाधिकारियों ने अपने अपने तरीके से जवाब भी दिए। समीक्षा बुधवार को भी जारी रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल सहित समस्त पदाधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed