फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher suspended for negligence in BLO work

Hardoi News: बीएलओ के काम में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित

Sun, 28 Sep 2025 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for negligence in BLO work
बावन। बीएलओ के काम में लापरवाही पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए शिक्षक को सोनेपुर गांव में बीएलओ की जिम्मेदारी मिली थी।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण काम में लापरवाही की शिकायत सवायजपुर एसडीएम को मिली थी। ब्लॉक बावन के सोनेपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अमित कुमार पांडेय को उसी गांव में बीएलओ बनाया गया था। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में दिशा-निर्देशों का पालन न करने की शिकायत पर सवायजपुर एसडीएम ने जांच कराई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुमार श्रीवास्तव ने जांच की जिसमें शिक्षक अमित कुमार पांडेय दोषी पाए गए। सवायजपुर एसडीएम ने सदर एसडीएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर बावन बीआरसी से संबद्ध किया। टोडरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed