फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shivalaya echoed with the cheers of Har-Har Shambhu, Bam-Bam Bhole.

Hardoi News: हर-हर शंभू, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 08 Mar 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shivalaya echoed with the cheers of Har-Har Shambhu, Bam-Bam Bhole.
हरदोई। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुट गई। हर-हर शंभू, बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्तों ने मां गौर संग भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। शिवलिंग का श्रृंगार और विभिन्न पदार्थों के साथ ही जलाभिषेक किया। घरों और मंदिरों पर श्री रामचरित मानस पाठ और श्री शिव महिमा का बखान हुआ।
विज्ञापन

नगर में बाबा नागेश्वर नाथ, पीला मंदिर, श्री विश्वनाथ मंदिर, शिव भोले मंदिर, काली मंदिर, तुरंत नाथ मंदिर सहित सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि पर देवाधि महादेव का मां गौरी संग भक्तों ने पूजन किया। भक्तों ने श्रद्धानुसार दूध, गंगा जल, घी, दही, शहद, गन्ने के रस, अनाज आदि से अभिषेक किया। शिवालयों को फूलों से सजाया। बिलग्राम के बाबा मंशानाथ शिव मंदिर, बेहटा गोकुल क्षेत्र के श्री शिव संकट हरण मंदिर में बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन, पूजा-पाठ किया। यहां पर एसपी केसी गोस्वामी, एएसपी एमपी सिंह, सीओ रवि प्रकाश सिंह ने भी पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

हरियावां क्षेत्र में सई नदी तट पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर, सदर बाजार में चौगुरजी बाबा मंदिर, बरगांवा गांव में बाबा तुंरतनाथ मंदिर, संडीला में प्रभातेश्वर मंदिर, मुर्रेश्वर मंदिर, शीतला माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, उन्नाव रोड स्थित श्रीविश्वनाथ मंदिर, बस अड्डा पर काली माता मंदिर, भरावन क्षेत्र के जंगली शिव तीर्थ मंदिर अतरौली में भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। बेहंदर कला गांव के चौमुखी नाथ मंदिर, पिहानी के भूरेश्वर मंदिर, मंशानाथ मंदिर, बाबा लक्कड़ नाथ मंदिर, शीतला देवी मंदिर और तपोवन सिद्धाश्रम धोबिया में शिवभक्तों ने पूजन किया। गायत्री प्रज्ञा पीठ पर भी आयोजन हुए। माधौगंज क्षेत्र के शिवलिया मंदिर, शंकरदयाल मंदिर, बूढ़े बाबा मंदिर, फूलमती आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना की। रुदामऊ में जख्ख देवी मंदिर, दौलतयारपुर, कुरसठ के शिवालयों में भी पूजा-पाठ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लावां क्षेत्र के बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर सुबह से ही आने शुरु हो गए। प्रधान अनूप कुमार व कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता व्यवस्था में लगे रहे। औघड़ नाथ मंदिर, जंगली शिव मंदिर नयागांव, छोटा, बड़ा शिवाला, हर्रैया मढि़या स्थित शिव मंदिर, गंज जलालाबाद के कपिलेश्वर मंदिर सहित मंदिरों में भक्तो की भीड़ रही। शाहाबाद नगर के नर्मदा के टेड़ेश्वरनाथ शिव मंदिर पर सुबह से भक्तों का आना शुरु हो गया। हुसैनपुर धौकल में शिव सत्संग मंडल के आश्रम और नगर में राम वाटिका में शिव सत्संग सेवा समिति का धार्मिक महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed