{"_id":"6aa8379424eafb7d850782bc","slug":"shiksha-mitras-have-demanded-a-service-tenure-up-to-the-age-of-62-and-a-12-month-honorarium-hardoi-news-c-213-1-hra1021-156689-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शिक्षा मित्रों ने मांगा 62 वर्ष सेवाकाल और 12 माह का मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शिक्षा मित्रों ने मांगा 62 वर्ष सेवाकाल और 12 माह का मानदेय
विज्ञापन
फोटो-48-उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला। संवाद
- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को योगेश पैलेस में हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने शिक्षामित्रों का 62 वर्ष सेवाकाल और 12 माह का मानदेय देने की मांग की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने कहा कि जो शिक्षामित्र टेट उत्तीर्ण नहीं हैं, उन्हें विभागीय टेट में शामिल किया जाए, शिक्षामित्र स्थानांतरण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए, 80 हजार से अधिक शिक्षामित्र जो टेट व सीटेट पास हैं, उन्हें अन्य प्रदेशों की भांति समायोजित किया जाए, शिक्षामित्रों का सेवाकाल बढ़ाकर 62 वर्ष किया जाए, जब तक पूर्ण समायोजन नहीं होता, तब तक शिक्षामित्रों को 12 माह का सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव, जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, जिला महामंत्री रवीन्द्र राजपूत, संजीव कुमार सिंह, इन्द्रसेन, अखिलेश पांडेय, राम लड़ैते राजपूत, मनोज दीक्षित, अखिलेश शुक्ला, विमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।