{"_id":"64f21eb118926647d0009d14","slug":"seven-lakh-solar-water-pump-did-not-work-even-for-a-year-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2922-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साल भर भी नहीं चला सात लाख का सोलर वाटर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साल भर भी नहीं चला सात लाख का सोलर वाटर पंप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां। पिहानी विकास खंड की ग्राम पंचायत उमरसेड़ा में स्थित गोशाला में लगभग सात लाख रुपये से लगवाया गया सोलर वाटर पंप पिछले दो माह से खराब पड़ा है। इसके कारण यहां के मवेशियों के लिए पानी का इंतजाम काफी दूर स्थित एक पंपिंग सेट से किया जा रहा है। केयर टेकर का दावा है कि सोलर वाटर पंप खराब होने की जानकारी जिम्मेदारों को दी जा चुकी है, लेकिन फिर भी किसी ने मरम्मत नहीं कराई।
पिहानी विकास खंड की अलग अलग ग्राम पंचायतों में गोशालाएं बनी हैं। इनमें से कई गोशालाओं में मवेशियों व अन्य कार्याें के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोलर वाटर पंप स्थापित कराए गए थे। इसी क्रम में उमरसेड़ा ग्राम पंचायत में भी गोशाला में सोलर वाटर पंप की स्थापना कराई गई थी। छह लाख 66 हजार रुपये खर्च कर सोलर वाटर पंप की स्थापना हुई थी।
इसके पीछे मंशा यह भी थी कि बिजली न आने पर भी पानी की समस्या न हो और वाटर पंप का संचालन आसानी से होता रहे। गोशाला में स्थित सोलर वाटर पंप पिछले दो माह से खराब पड़ा है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि उक्त सोलर वाटर पंप की स्थापना वर्ष 2022-23 में क्षेत्र पंचायत निधि के बजट से कराई गई थी। आम तौर पर ऐसे सोलर वाटर पंप की स्थापना करने वाली कंपनी पर ही मरम्मत और देखरेख की जिम्मेदारी होती है, लेकिन लापरवाही के चलते यह पंप अब तक सही नहीं हो पाया।
विज्ञापन
हमको किसी ने बताया ही नहीं
सोलर वाटर पंप खराब होने के बारे में किसी ने बताया नहीं। अब पता चला है तो दो से तीन दिन के अंदर इसे सही करा दिया जाएगा।
उदयवीर दुबे, बीडीओ पिहानी