फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven arrested for gambling and betting, Rs 10.50 lakh recovered

Hardoi News: सट्टा-जुआ खेलने खिलवाने वाले सात गिरफ्तार, 10.50 लाख रुपये बरामद

Sat, 26 Jul 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested for gambling and betting, Rs 10.50 lakh recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
हरदोई। संडीला कोतवाली पुलिस ने जुआ और सट्टा खेलवाने और खेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुएं के फड़ से 7.05 लाख रुपये और एक कार जब्त की है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2,49,600 रुपये और आठ मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में सट्टा-जुआ की शिकायतें मिल रही थीं, जिन्हें लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर 15 दिन से गोपनीय छानबीन की जा रही थी। पूर्वी जोन की स्पेशल टीम के सर्विलांस सिपाहियों ने महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई, जिसके बाद संडीला कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। शनिवार शाम संडीला के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तारियों में शहर कोतवाली क्षेत्र के कौशलपुरी निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू गुप्ता, रद्धेपुरवा के सतेंद्र पाल और संदीप सिंह, सुभाष नगर के अनिकेत, देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद शमीम, शांतीपुरम कालोनी के चंदन और बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सूरज शामिल हैं। इनके कब्जे से कुल 10.5 लाख रुपये जब्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन सट्टा का भी धंधा चलाते थे आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संडीला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये लोगों को जोड़कर क्रोम ब्राउजर पर क्रिकेट, लूडो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी जैसे खेलों में ऑनलाइन सट्टा खेलवाते थे। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed