फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sardar Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru were remembered on Martyrdom Day

Hardoi News: बलिदान दिवस पर सरदार भगत सिंह और सुखदेव व राजगुरु को किया याद

Sun, 23 Mar 2025 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sardar Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru were remembered on Martyrdom Day
हरदोई। महान क्रांतिकारी शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को बलिदान दिवस पर याद किया गया। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहीद उद्यान में श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

शहीद उद्यान में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेवक गुप्ता जय शिव के नेतृत्व में एकत्र हुए अधिवक्ताओं के साथ मां भारती के वीरसपूतों के 94वें बलिदान दिवस पर जयघोष किया। भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। परिषद ने शहीद उद्यान में महान क्रांतिकारी सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा स्थापना किए जाने की मांग प्रशासन से की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भगत सिंह किशोरावस्था से ही राष्ट्र प्रेम से प्रभावित थे। भगत सिंह ने सुखदेव, राजगुरु के साथ मिलकर असेंबली में बम फेंककर अंग्रेजी साम्राज्य की चूलें हिला देने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय प्रभारी अधिवक्ता डॉ. खुनखुन अवस्थी ने कहा कि भगत सिंह के वैचारिक क्रांति के चलते इंकलाबी नारे ने युवा पीढ़ी के हृदय में देश पर मर मिटने का जज्बा पैदा किया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामंत्री संजीव अवस्थी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीपी मिश्रा, संयुक्त मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कलीमुल्लाह कुरैशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राम बहोरन मिश्रा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रभु नारायण त्रिवेदी, जिला प्रवक्ता आशुतोष राठौर, प्रदेश संयुक्त सचिव युवा प्रकोष्ठ महेश प्रकाश गुप्ता, जिला संगठन मंत्री शुभम गुप्ता, राजीव मिश्रा, सोमेश्वर नाथ गुप्ता, अजीत सिंह, राम प्रताप वर्मा, सभासद अमित त्रिवेदी रानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed