{"_id":"66b64a586e50d8cfe8074602","slug":"rs-11-lakh-spent-on-35-workers-in-five-months-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118154-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 35 श्रमिकों पर पांच माह में खर्च किए गए 11 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 35 श्रमिकों पर पांच माह में खर्च किए गए 11 लाख रुपये
विज्ञापन
हरदोई। शहरवासियों को जलभराव की समस्या से छुटकारा और बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए नगर पालिका के जिम्मेदारों ने 35 कर्मचारियों पर पांच माह में 11 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं।
यह राशि दो साल पहले निविदा में चुनी गई फर्म के बिल-वाउचर पर खर्च की गई है। जिम्मेदारों ने चालू वित्तीय वर्ष में नाले-नालियों की साफ-सफाई के लिए निविदा न कराकर कार्रवाई से बचने के लिए इसी फर्म को सितंबर 2014 तक के लिए काम कराने की अवधि बढ़ा दी।
नगर पालिका के जिम्मेदारों ने शहरवासियों को जलभराव की समस्या से छुटकारा और बरसात के पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम के लिए दो साल पहले हुई निविदा में चुनी गई खजांची टोला की फर्म जय भोले कॉन्ट्रैक्टर की संचालक कल्लो पत्नी दुलीचंद को ही काम दे दिया। चालू वित्तीय वर्ष में निविदा नहीं कराई गई। इससे बड़े घालमेल की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
नगरीय निकाय के जिम्मेदारों ने इसी फर्म को एक सितंबर 2024 तक काम कराने की अवधि को भी बढ़ा दिया, जबकि निकाय के पास काम कराने और निविदा कराने के लिए पर्याप्त समय भी था। बताया गया कि नगर पालिका के जिम्मेदारों ने फर्म जय भोले कॉन्ट्रैक्टर की ओर से मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई में 35-35 कर्मचारियों की ओर से नाले-नालियों की साफ-सफाई का भुगतान किया है। फर्म को 11 लाख रुपये भुगतान किया गया है। बताया गया कि फर्म ने निकाय के ठेका कर्मचारियों को भी नाले-नालियों की सफाई में लगाया था।
हरदोई। मार्च से जुलाई तक नगर पालिका की ओर से नाले-नालियों की साफ-सफाई के नाम पर फर्म जय भोले कॉन्ट्रैक्टर को 11 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इसी के साथ निकाय के कर्मचारियों से भी काम लिया गया है। इन पर भी राशि खर्च की गई है, जबकि शहर के नाले-नालियों की हालत यह है कि जरा सी ही बरसात में ओवरफ्लो हो जाते हैं। इससे मोहल्लों, मार्गों, गलियों में ही नहीं सरकारी कार्यालयों के परिसरों में जलभराव होता है।
अभिलेखों को कब्जे में लिया गया था और अन्य अभिलेखों को भी तलब किया गया है। निकाय की ओर से सभी अभिलेख प्राप्त होने के बाद जांच-पड़ताल कराई जाएगी। गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी