{"_id":"5713d9214f1c1b243410fbe4","slug":"roadways-bus-and-car-collided-killing-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और कार में भिड़ंत, फौजी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और कार में भिड़ंत, फौजी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : logo
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर जलाने का आरोप लगाया है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नोगवा निवासी विजेश्वर (38) और उसकी पत्नी नीलू (35) 10 अप्रैल की रात घर में आग लगने से झुलस गए थे। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
शनिवार की रात नीलू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति के अनुसार वह घर पर सो रहा था तभी दीपक गिरने से दोनों झुलस गए। वहीं, नीलू के भाई अनिल निवासी बचगावां थाना पसिगवां जनपद लखीमपुर ने बताया कि विजेश्वर शराब का आदि है। उसकी बहन शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था। उसी में उसकी बहन को मिट्टी का तेल डाल कर जला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि उसकी बहन की दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन